देश के ग्रामीण-संकट से संबंधित सूचना-विचार-विकल्पों के भंडारघर इंक्लूसिव मीडिया फॉर चेंज(
www.im4change.org)
की तरफ से साल 2011 की मीडिया फैलोशिप के लिए आवेदनपत्र आमंत्रित
है।विकासशील समाज अध्ययन पीठ (सीएसडीएस) की एक परियोजना इंक्लूसिव मीडिया
फॉर चेंज की यह फैलोशिप हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के पत्रकारों के लिए है।
फैलोशिप के लिए चयनित अभ्यर्थी से अपेक्षा है कि वे दो से तीन हफ्ते
ग्रामीण समुदाय के बीच बितायेंगे और जिन जमीनी मसलों को व्यापक कवरेज और
नीतिगत बहस की जरुरत है उनपर पर सिलसिलेवार स्टोरिज (अगर चयनित अभ्यर्थी
रेडियो या टीवी पत्रकारिता से जुड़े हैं तो संबंधित विषय पर कार्यक्रम
पैकेज आदि) प्रकाशित / प्रसारित करेंगे। फैलोशिप की अवधि तीन से छह हफ्ते
की है और इसके अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थी को कुल राशि 150,000 रुपये की राशि
दी जाएगी जिसमें फैलोशिप की अवधि के अन्तर्गत की गई यात्रा या अन्य आकस्मिक
खर्चे की राशि शामिल है।
देश के ग्रामीण-संकट पर केद्रित इस फैलोशिप के लिए अख़बार/ मैगजीन/
रेडियो या टीवी चैनल के पत्रकार आवेदन भेज सकते हैं। फैलोशिप के लिए विषय
या प्रोजेक्ट का चयन गंवई इलाके में आजीविका की दशा, खेतिहर संकट,
खेती-किसानी और पर्यावरण, अभाव की दशा में पलायन, भुखमरी/कुपोषण, ग्रामीण
क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी संकट और प्राथमिक स्तर की शिक्षा या शिक्षण
की गुणवत्ता जैसे मसले के इर्द-गिर्द किया जाना चाहिए। इन विषयों पर
केंद्रित समाचार-कथाओं को विजयगाथा (सक्सेस स्टोरी), सकारात्मक पहल,
नीतिमूलक विकल्प आदि रुपाकार में प्रस्तुत किया जा सकता है।
इंक्लूसिव मीडिया फैलोशिप के लिए चयनित अभ्यर्थी अख़बार में रिपोर्ट ,
आलेख या फिर रेडियो और टेलीविजन पर पैकेज की शक्ल में संबंद्ध विषय की
प्रस्तुति करें। प्रस्तुति में इन्कूलिसिव मीडिया फॉर चेंज (सीएसडीएस) का
साभार उल्लेख होना चाहिए। अधिकतम छह हफ्ते की इस फैलोशिप में दो से चार
हफ्ते समाचार-सामग्री एकत्र करने के लिए रखे गए हैं और शेष दो हफ्ते
लेखन-प्रोड्क्शन-संपादन या फिर एकत्र सूचनाओं को सुसंबद्ध विन्यास देने के
लिए।
मीडिया संगठनों में कार्यरत सभी पेशेवर पत्रकार और फ्रीलांसर( किसी
प्रकाशन समूह या मीडिया संस्थान से प्रकाशन-प्रसारण का वायदापत्र प्रस्तुत
करने पर)इस फैलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को मीडिया संस्थान
से इस आशय का वादा प्रस्तुत करना होगा कि फैलोशिप के अन्तर्गत तैयार की गई
सामग्री को संस्थान अपने मनचीते रुप ( रिपोर्टोंमाला, यात्रा-वृतान्त,
संपादकीय या ऑप-एड पन्ने के आलेख, डाक्यूमेंट्री फिल्म, या रेडियो-टीवी
पैकेज) में प्रकाशित-प्रसारित करेगा।
फैलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2011 है। अभ्यर्थियों का
चयन विकास के मुद्दे पर सक्रिय जाने-माने विचारक और पत्रकारों के
निर्णायकमंडल द्वारा किया जाएगा। फैलोशिप के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली
राशि का कुछ हिस्सा परियोजना के प्रारंभ में शुरुआती शोध-व्यय या यात्रा
आदि मदों में हुए खर्चे के लिए दी जाएगी। फैलोशिप की शेष रकम परियोजना के
पूरे होने के प्रमाण प्रस्तुत करने पर दी जाएगी।
अभ्यर्थी अपना CV (ए-4 साइज के 3 पन्नों से अधिक नहीं) के साथ निम्नलिखित को संलग्न करें-
1.परियोजना का एक प्रस्ताव(500 शब्दों से अधिक नहीं)
2.परियोजना-प्रस्ताव के मूल विचार का स्टोरी ब्रेकअप के रुप में क्रमवार पल्लवन (200 शब्दों में)
3.यात्रा, यात्रावधि में रहने-ठहरने सहित अन्य खर्चे का संक्षिप्त नोट (अधिकतम 55 हजार रुपये के दायरे में)
4.पूर्व प्रकाशित या रेडियो-टीवी के कार्यक्रम के रुप में प्रसारित कार्य के दो नमूने (हिन्दी या अंग्रेजी में)
5.संपादक से 4 हफ्ते की छुट्टी और परियोजना के अन्तर्गत प्रस्तुत सामग्री के प्रसारण-प्रकाशन के वायदे का एक पत्र।
(अभ्यर्थी अगर फ्रीलांसर है तो अख़बार-मैगजीन या रेडियो-टीवी चैनल के
संपादक से परियोजना के अन्तर्गत तैयार की गई सामग्री के प्रसारण-प्रकाशन की
मंजूरी की चिट्ठी संलग्न करे)
7. अभ्यर्थी के पिछले कामों के आधार पर
फैलोशिप के लिए पत्रकारीय योग्यता और उपयुक्तता के बारे में एक सिफारिशी
चिट्ठी(रिकॉमेंडेशन लेटर)।
शर्तें :
1.निर्णायकमंडल का निर्णय अंतिम समझा जाएगा।
2.सभी भुगतान टीडीएस नियमों के अन्तर्गत किए जाएंगे।
3.यदि
अभ्यर्थी परियोजना को पूरा करने या फिर परियोजनाधीन सामग्री को
प्रकाशित-प्रसारित करने में असफल रहता है तो इन्कूलिसिव मीडिया फॉर चेंज की
तरफ से दी जाने वाली अग्रिम राशि रोक या वापस ले ली जाएगी। कृपया इससे
संबंधित स्पष्टीकरण के लिए इंक्लूसिव मीडिया फॉर चेंज की वेबसाईट (
www.im4change.org)
के होमपेज पर “ फैलोशिप’ शीर्षक से प्रविष्टी देखें। अभ्यर्थियों को सलाह
दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
4. फैलोशिप के अन्तर्गत प्रस्तुत सामग्री वेबसाईट (
www.im4change.org) पर भी अपलोड की जाएगी।
उपर्युक्त
शर्तों के अधीन सम्पूर्ण रुप से भरा हुआ आवेदन-पत्र अपनी सीवी (और स्कैन्ड
कॉपी-देखें शर्तें) के साथ इस ईमेल-एड्रेस पर भेजें-:
im4change.csds@gmail.com
(हिन्दी भाषा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कृपया ईमेल-पते पर आवेदन भेजते
समय इस बात का ध्यान रखें कि भेजी जा रही सामग्री एमएस वर्ड फाईल पर
यूनिकोड में टंकित हो।)
ईमेल से भेजे गए आवेदन-पत्र की प्राप्ति के बारे में अभ्यर्थी को तुरंत सूचित किया जाएगा।
ईमेल से आवेदन भेजने वाले अभ्यर्थी सब्जेक्ट लाईन में कृपया " इंक्लूसिव मीडिया फैलोशिप " लिखें।
बहरहाल,
, किन्हीं कारणवश अगर कोई अभ्यर्थी अपना आवेदनपत्र ईमेल से नहीं भेज पाता
या ईमेल के अतिरिक्त आवेदन की हार्डकॉपी भी भेजना चाहता है तो सामग्री
निम्नलिखित पते पर भेजी जाय।
इंक्लूसिव मीडिया फैलोशिप-2011
सेंटर फॉर द स्टडी ऑव डेवलपिंग सोसायटीज(CSDS)
29,राजपुर रोड, दिल्ली 110054