यूनियन बजट व अन्य नीतिगत कदम

यूनियन बजट व अन्य नीतिगत कदम

Share this article Share this article

What's Inside


पढ़िए 2024-25 के अंतरिम बजट की महत्त्वपूर्ण बातें  

बजट के बारे में सामान्य जानकारी के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिये। 2024-25 के बजट भाषण के लिए यहाँ और यहाँ क्लिक कीजिये। संसद की पूरी कार्यवाही देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये। बजट से जुड़ी भारत सरकार की वेबसाइट को हिंदी में देखने के लिए यहाँ और अँगरेजी में देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये।
 
01 फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वित्तीय लेखा-जोखा पेश किया जिसे हम आम भाषा में बजट कहते हैं। इस बजट को अंतरिम बजट कहा जा रहा है। अंतरिम बजट, आम चुनाव से पूर्व सरकार के द्वारा सदन में पेश किया गया वित्तीय विवरण है। जिसके जरिये सरकार, व्यय और जरूरी सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करती है। जब नई सरकार का गठन हो जाता है तब पूर्ण बजट पेश किया जाता है। अंतरिम बजट संविधान के अनुच्छेद 112 की अनुपालना करते हुए पेश किया जाता है।

नीचे दी गई तस्वीर को देखिये; इस तस्वीर में बजट पत्रों का संक्षिप्त विवरण दिया है। इस लेख में हम इसी तस्वीर का अनुसरण करते हुए बात करेंगे।

 

 

वार्षिक वित्तीय विवरण
वार्षिक वित्तीय विवरण संविधान के अनुच्छेद 112 की अनुपालना करते हुए पेश किया जाता है। इसमें आगामी वित्त वर्ष के लिए अनुमानित प्राप्ति और अनुमानित व्यय का उल्लेख होता है। ध्यातव्य है कि बजट आगामी वित्तीय वर्ष के आँकड़े पेश करता है, इसलिए इन आँकड़ों को अनुमानित बतलाया जाता है। उदाहरण के लिए 01 फरवरी, 2024 को केन्द्रीय वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया था।

वार्षिक वित्तीय विवरण में मौजूदा वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमानों, पिछले वित्तीय वर्ष के वास्तविक आँकड़ों को भी पेश किया जाता है। उदाहरण के लिए नीचे दी गई तस्वीर को देखिये। यह तस्वीर 01 फरवरी, 2024 को पेश किये गए वार्षिक वित्तीय विवरण से ली है।

बजट अनुमान 2024-25 में कुल व्यय, ₹47,65,768 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है; जिसमें से कुल पूंजीगत व्यय ₹11,11,111 करोड़ है। 
मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए पेश किये गए संशोधित अनुमान में कुल व्यय राशि ₹44,90,486 करोड़ बताई है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के वास्तविक आँकड़ों की तुलना में 2,97,328 करोड़ अधिक है। 

बजट अनुमान 2024-25 में प्रभावी पूंजीगत व्यय का ₹14,96,693 करोड़ होना, संशोधित अनुमान 2023-24 से 17.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

बजट अनुमान 2024-25 में 3001275 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्तियाँ और 176 4494 करोड़ रूपए की पूंजीगत प्राप्तियाँ अनुमानित की गई है। 
बजट अनुमान 2024-25 में राज्यों को कितना धन हस्तांतरित किया है ? बजट अनुमान में 22,22,264 रूपए हस्तांतरित किये जा रहे हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 के वास्तविक आँकड़ों की तुलना में 4,13,848 करोड़ अधिक है। 

अनुदान माँगें

संविधान का अनुच्छेद 113 कहता है कि भारत की संचित निधि से होने वाले जिसे वार्षिक वित्तीय विवरण में शामिल किया है और जिसके लिए लोकसभा की स्वीकृति आवश्यक है, को अनुदान की माँगों के रूप में प्रस्तुत किया जाएँगा। 2024-25 के अंतरिम बजट के साथ पेश की गई अनुदान माँगों का सारांश देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिये। मंत्रालयों के आधार पर अनुदान माँगों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक कीजिये।

वित्त विधेयक के लिए यहाँ और यहाँ क्लिक कीजिये।

राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम, 2003 के तहत सरकार को राजकोषीय नीति का विवरण पेश करना होता है। अंतरिम बजट के साथ पेश की गई राजकोषीय नीति को देखने के लिए कृपया यहाँ और यहाँ क्लिक कीजिये।

व्यय बजट के लिए यहाँ और यहाँ क्लिक कीजिये, प्राप्ति बजट के लिए यहाँ और यहाँ क्लिक कीजिये।




Related Articles

 

Write Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

Video Archives

Archives

share on Facebook
Twitter
RSS
Feedback
Read Later

Contact Form

Please enter security code
      Close